logo

झारखंड के कुमार कुशाग्र अब इंडिया की T20 टीम में भी शामिल, ईशान किशन के कवर के तौर पर हुआ चयन

झारखंड के कुमार कुशाग्र अब इंडिया की T20 टीम में भी शामिल, ईशान किशन के कवर के तौर पर हुआ चयन

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड के कुमार कुशाग्र का चयन अब भारत की टी20 टीम में भी किया गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में झारखंड के ही ईशान किशन की जगह शामिल किए गये हैं। ईशान किशन ग्रोइन इंजरी की वजह से दूसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगे। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए कुमार कुशाग्र को बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने चुना है, जो ईशान किशन की तरह ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। कुमार कुशाग्र इस समय क्राइस्टचर्च में ही इंडिया-ए टीम के साथ हैं। गौरतलब है कि कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 वनडे मुकाबलों के लिए केएल राहुल की जगह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। फिलहाल, ईशान किशन की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर बनाए हुये है। 

 

ईशान किशन के सीरीज से बाहर होने की आशंका
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने अपडेटेड स्क्वायड की जानकारी साझा की है। इस टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन, युवा वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक  यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र हैं। 

कुमार कुशाग्र को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी! 
कुमार कुशाग्र को टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें अभी प्लेइंग 11 में शामिल करने की संभावना काफी कम है, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वहां संजू सैमसन नियमित खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं। ईशान किशन की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है, जो पिछली कई सीरीज से बेंच पर बैठे हैं। दूसरे टी20 मैच से पहले बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात का संकेत दिया है। 

Tags - Jharkhand NewsKumar KushagraINDvsNZ T20 SeriesSports NewsCricket